‘म्यूल’ खातों के जरिए करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन में बैंक के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी

नयी दिल्ली: 16 जनवरी (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने साइबर अपराध और अन्य अवैध गतिविधियों से अर्जित 1,621 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि के लेन-देन के मकसद से ‘म्यूल’ खाते खोलने के आरोप में राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के पूर्व शाखा प्रमुखों तथा अन्य लोगों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने अपनी शुरुआती जांच के आधार पर कार्रवाई की है। इस जांच में श्रीगंगानगर जिले में बैंक की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाखा में 13 और जिले की मुख्य शाखा में चार ऐसे खाते सामने आए, जिनके जरिए साइबर अपराध और अन्य धोखाधड़ी से हासिल 1,621 करोड़ रुपये की अवैध रकम का लेन-देन हुआ।


Posted

in

by

Tags: