पंजाब में आप सरकार मीडिया की आवाज दबा रही; इसकी उलटी गिनती शुरू हो गई है: भाजपा

नयी दिल्ली: 16 जनवरी (भाषा) भाजपा ने पंजाब सरकार द्वारा मीडिया की ‘‘आवाज दबाने’’ की शुक्रवार को निंदा की और दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के पतन की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

पंजाब केसरी समाचार पत्र समूह ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा कई छापेमारी करके उसे निशाना बनाया जा रहा है।


Posted

in

by

Tags: