कोलकाता: नौ जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल पुलिस ने राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लोक भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार देर रात कोलकाता के निकट ‘सॉल्ट लेक’ इलाके से पकड़ा गया।