MP News: नेनशू बनी छह लाख रुपये खर्च कर नमन और फिर कर ली अनीता से शादी

अशोकनगर। कहते हैं प्यार सरहदों और सामाजिक बेड़ियों को नहीं मानता। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की पिपरई तहसील के बरखेड़ा गांव की यह कहानी इसी बात की मिसाल है। यहां की 25 वर्षीय नेनशु ने अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए न सिर्फ समाज की रूढ़ियों से लड़ाई लड़ी, बल्कि अपना जेंडर भी बदलवाया। अब नेनशु ‘नमन’ बनकर अपनी जीवनसंगिनी अनीता के साथ नई जिंदगी शुरू कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि वह जन्म से लड़की थीं, लेकिन उनकी भावनाएं हमेशा लड़कों जैसी रहीं। करीब तीन साल पहले पढ़ाई के लिए इंदौर गई, जहां सोशल मीडिया के जरिये असम की अनीता राजवर से पहचान हुई। दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों साथ रहना चाहते थे, लेकिन समाज में पति-पत्नी के रूप में पहचान पाने के लिए जेंडर चेंज सर्जरी ही एकमात्र रास्ता था।

दिल्ली के डाक्टरों ने सर्जरी पर करीब छह लाख रुपये खर्च बताया। मध्यमवर्गीय परिवार के लिए यह बड़ी रकम थी, लेकिन नमन और अनीता ने हार नहीं मानी। दोनों ने इंदौर में छोटी-छोटी नौकरियां कीं, खर्च कम किए और तीन साल में पैसे जुटाये। पैसे पूरे होने पर नमन दिल्ली गए। पांच महीनों में तीन जटिल सर्जरियां हुईं। दर्द और तनाव के बीच अनीता हर कदम पर साथ रहीं। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद नेनशु आधिकारिक रूप से ‘नमन’ बन गए।

Sources: https://www.naidunia.com/


Posted

in

by

Tags: