देवरिया (उप्र): 13 जनवरी (भाषा) देवरिया जिले के खुखुंदू क्षेत्र में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार खुखुंदू थाना क्षेत्र के बड़ीरार गांव निवासी सूरज गौड़ (23), अपने दोस्तों अनुज गौड़ और प्रिंस गौड़ (दोनों 18-18 साल) के साथ रविवार रात लगभग आठ बजे घर से भलुअनी जाने के लिए निकला था।
