गुना (मध्यप्रदेश): 16 जनवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के गुना जिले में बुधवार शाम एक कार में नीलगाय के आगे का शीशा तोड़ कर अंदर आ जाने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची कार में अपनी मां की गोद में बैठी थी, जब नीलगाय के पैर उसके सिर से टकराए।
उन्होंने बताया कि यह अजीब हादसा बुधवार शाम करीब 6.45 बजे जिले के बिलोनीया गांव के पास हुआ।