छात्रा ने वजन घटाने के लिए सोशल मीडिया वीडियो में बताए गए ‘बोरेक्स’ का सेवन किया, मौत

मदुरै (तमिलनाडु): 21 जनवरी (भाषा) वजन घटाने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो में बताए गए तरीके के अनुसार ‘वेंकारम’ (बोरेक्स) का सेवन करने के बाद स्नातक की प्रथम वर्ष की एक कॉलेज छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय कलैयारसी दिहाड़ी मजदूर वेल मुरुगन (51) और विजयलक्ष्मी की पुत्री थी तथा नरिमेडु स्थित एक प्रमुख निजी महिला कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वह सेलूर के मीनाम्बलपुरम इलाके की कामराज क्रॉस स्ट्रीट में रहती थी।


Posted

in

by

Tags: