प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट शहर के बीचों-बीच तालाब में गिर गया है. एयरक्राफ्ट अचानक हवा में डगमगाया और शहर के बीचोंबीच गिर पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्थानीय लोगों ने 3 को बचाया है. 2 ट्रैनी पायलट थे, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है. विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित है. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है. यह हादसा प्रयागराज के केपी कॉलेज के पास हुआ है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि एयरक्राफ्ट में कितने लोग सवार थे.
हादसा बुधवार दोपहर केपी कॉलेज के पीछे हुआ. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गईं. प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही हैं. प्रत्यक्षदर्शी पदम सिंह ने बताया कि हम लोग स्कूल कैंपस में थे, तभी रॉकेट जैसी आवाज आई. आवाज सुनकर दौड़कर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग दलदल में फंसे थे. हम लोग तालाब में कूद गए और 3 लोगों को बाहर निकाला है.
चश्मदीद स्थानीय निवासी लोगों ने बताया कि प्लेन हमारे सामने क्रैश हुआ, हमें लगा था कि फटेगा लेकिन फटा नहीं. वो लोग बचाने के लिए चिल्ला रहे थे. पैराशूट खुला और हम लोग बचाने के लिए भागे और डायल 112 पर कॉल किया. दोनों पायलट सेफ हैं.
